इटावा: दसवीं छात्रा अनुष्का की फांसी, परीक्षा दबाव ने छीनी जिंदगी!
इटावा में दसवीं की छात्रा की फांसी से आत्महत्या: गणित पेपर खराब होने का दर्द!
इटावा संवाददाता। दसवीं की छात्रा ने फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहरा मच गया पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने संबंधित थाने को जानकारी दी थाना प्रभारी सहित फॉरेंसिक टीम मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई।
15 वर्षीय अनुष्का गौतम पुत्री सत्यवीर सिंह कक्षा 10 की छात्रा थी मृतका के चाचा उमेश गौतम ने बताया कि वह कक्षा 10 की पढ़ाई कर रही थी, और 17 तारीख से उसके बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई थी, पहला पेपर गणित का था जो अच्छा नही हुआ था। जिससे वह कुछ दिनों से परेशान चल रही थी। अनुष्का गौतम के भाई लकी ने बताया कि 17 तारीख को गणित की परीक्षा देकर जब बहन घर लौटी तो उसने बताया कि परीक्षा सही नहीं हुई है इस बात से वह बहुत परेशान चल रही थी शुक्रवार को दोपहर मां हेमलता और उसका छोटा भाई लकी घर से बाजार के लिए दोपहर 2 बजे निकले हुए थे वह जब वापस अपने घर 6:30 बजे शाम को पहुंचे तो उन्होंने घर के गेट के दरवाजे खुले देखें अंदर जाकर देखा तो बहन अनुष्का गौतम पंखे पर दुपट्टे के फंदे पर लटकी हुई थी। यह देखकर माँ हेमलता और भाई लकी की चीख निकल गई शोर सुनकर पड़ोस के लोग भी उसके घर पहुंच गए जब उन्होंने अनुष्का को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने इस घटना की जानकारी 112 पुलिस को दी मौके पर पहुंची फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता सत्यवीर गौतम बीएसएफ में कार्यरत है जो अभी श्रीगंगानगर में पोस्टेड है अनुष्का और लकी व उनकी मां ही घर में रहती थी पिछले डेढ़ साल पहले ही उन्होंने मकान बनवाया था घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है पिता सत्यवीर को जानकारी मिलते ही वह इटावा के लिए रवाना हो गए है।

निष्कर्ष
इटावा में दसवीं की छात्रा अनुष्का की आत्महत्या ने परीक्षा तनाव की गंभीर समस्या को उजागर किया है। परिवार का दर्द और पुलिस जांच जारी होने से सवाल उठ रहे हैं कि छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा कैसे सुनिश्चित हो। यह घटना अभिभावकों और शिक्षा व्यवस्था के लिए चेतावनी है।
