कन्नौज: बंद मकान से लाखों के जेवर चोरी, इलाके में दहशत
बेखौफ चोरों का आतंक: कन्नौज में बंद मकान से लाखों के जेवरात और 20 हजार नकदी उड़ाए
UP NEWS UPDATE :कन्नौज-बेखौफ चोरों का आतंक बदस्तूर जारी,बंद पड़े मकान में चोरों का धावा, लाखो की जेवलरी सहित हज़ारों की नकदी पार कर चोर रफूचक्कर,बड़ी चोरी की घटना पुलिस के लिए बनी चुनौती,निजी काम से मकान मालिक गया था कानपुर,पुलिस मौके पर जांच में जुटी,छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र का मामला।
मामला सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र नेशनल हाईवे के किनारे स्वेता पेट्रोल पंप के पास का है जहां बीती रात बेखौफ चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाया जहां हजारों की नदी और लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर लिए सदारी नगला निवासी अरविंद जाटव का मकान श्वेता पेट्रोल पंप के पास जीटी रोड हाईवे के किनारे बना है मकान मालिक अरविंद जाटव अपने निजी काम से कानपुर गए थे आज सुबह घर जब घर वापस आए तो देखा घर में सभी कमरों के ताले टूटे पड़े हैं घर में रखे सभी जेवरात हार मंगलसूत्र अंगूठी और ₹20 हजार की नगदी गायब है यह सब देखकर मकान मालिक अरविंद जाटव हैरान हो गया उसने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल में जुटी है हाइवे किनारे बड़ी चोरी की घटना पुलिस के लिए बनी चुनौती हाईवे के किनारे बेखौफ बदमाशों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है और पुलिस को भनक तक नहीं लग पाई हाईवे के किनारे बने मकान में चोरी की घटना से आसपास क्षेत्र में दहशत का माहौल है
निष्कर्ष
समाचार का सारांश
कन्नौज के सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने बंद पड़े मकान से लाखों के जेवरात और 20 हजार नकदी चोरी कर ली। अरविंद जाटव के घर पर हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस सक्रिय रूप से जांच कर रही है और चोरों को पकड़ने का प्रयास जारी है।
