"शाहजहांपुर मॉक ड्रिल: ब्लैकआउट में सतर्क जवान, हवाई हमले से सुरक्षा की पूरी तैयारी!"
शाहजहांपुर में हवाई हमले बचाव की सफल मॉक ड्रिल, ब्लैकआउट से मजबूत तैयारी
UP NEWS UPDATE :दुश्मन देश के किसी भी हवाई हमले से बचने को लेकर शाहजहांपुर में खास मॉक ड्रिल किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान ब्लैकआउट किया गया ताकि दुश्मन के हवाई जहाज और मिसाईल को रोशनी दिखाई ना दे। मॉक ड्रिल के जरिए नागरिक सुरक्षा की तैयारी को परखा गया और आम लोगों को सुरक्षा प्रोटोकॉल के प्रति जागरूक किया गया। शाम को ठीक 6:00 बजे खतरे का सायरन घुसते ही कलेक्टर परिसर और उसके आसपास के इलाकों में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से बंद कर दी गई। ब्लैक आउट होते ही स्वयंसेवको और फोर्स ने मोर्चा संभाल लिया। इस दौरान नागरिक सुरक्षा कर्मियों, आपदा मित्रों, होमगार्ड, एनसीसी और पुलिस के लोग मौजूद रहे। यह बताया गया कि आधुनिक युग में युद्ध केवल सीमाओं तक नहीं लड़ा जाता बल्कि शहरों की भी सुरक्षा उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी सीमाओं की होती है। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस प्रशासन स्वास्थ्य विभाग और फायर ब्रिगेड ने भी कोऑर्डिनेशन करके अपनी तैयारी को परखा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी घायलों को ले जाने का मार्ग ड्रिल किया गया।
निष्कर्ष
मॉक ड्रिल का निष्कर्ष: शाहजहांपुर पूरी तरह सतर्क और तैयार
शाहजहांपुर में आयोजित इस मॉक ड्रिल ने साबित कर दिया कि जिला प्रशासन और विभिन्न विभाग दुश्मन हवाई हमले जैसी आपदा से निपटने को पूरी तरह सक्षम हैं। ब्लैकआउट, समन्वित अभ्यास और जागरूकता अभियान ने नागरिक सुरक्षा की नींव को और मजबूत किया। आधुनिक युद्ध के खतरे को ध्यान में रखते हुए ऐसी ड्रिल नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी, ताकि शहरवासी आत्मविश्वास के साथ रहें। कुल मिलाकर, यह अभियान सफल रहा और भविष्य की तैयारियों का मजबूत आधार बना।
