इटावा: वैवाहिक कलह से तंग अजेश ने फांसी लगाई, ससुराल पर मारपीट का आरोप।
चितभवन हादसा: वैवाहिक कलह के बाद अजेश का फंदे पर शव मिला।
इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के चितभवन में युवक ने पत्नी के अवैध संबंध और ससुरालियों के द्वारा मारपीट से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर आत्महत्या की। परिजनों ने आरोप लगाया कि आए दिन पति पत्नी के बीच वाद विवाद होता था। एक हफ्ता पहले दोनों में झगड़ा हुआ जिसके बाद पत्नी ने अपने मायके पक्ष के लोगों के बुलवाकर मारपीट करवाई जिसके बाद युवक के पैर में गंभीर चोटे लगी थी। पत्नी लड़ाई झगड़े के बाद अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। पत्नी बच्चों से फोन पर बात भी नहीं करवा रही थी, इन्हीं सब चीजों के चलते युवक परेशान था जिस पर उसने यह कदम उठाया।
जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय अजेश बाबू पुत्र नेत्रपाल निवासी इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम चितभवन में शुक्रवार सुबह घर के अंदर फांसी के फंदे पर शव लटका मिला। घटना की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की शादी सुरभी मैनपुरी जिले के नशीरपुर किशनी से 12 साल पहले हुई थी। मृतक युवक के दो एक बेटी एक बेटा है।
मृतक के भाई राजीव ने बताया कि मेरे छोटे भाई के ससुराल वालों ने आठ दिन पहले घर पर आकर मारपीट की थी, ससुर ने उसके पैर में ईंट मार दी थी, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इस घटना को गांव के सभी लोगों ने देखा था। जिसके बाद सुरभी दोनों बच्चों को लेकर अपने मायके चली थी। जिससे वह काफी परेशान था, कल रात में खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया, आज सुबह शुक्रवार 9 बजे जब मेरे बच्चे ने उसको उठाने के लिए पहुंचा तो दरवाजा नहीं खुला, घर वालों ने जब दरवाजा तोड़ा तब पंखे से लटका हुआ था।
वही मृतक की पत्नी ने बताया कि मुझे शराब पीकर मारपीट करता था, हर किसी से बात करने पर शक करता था। मेरे घर वालों ने कुछ नहीं किया।
वही इकदिल थाना पुलिस ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच और तहरीर मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समाचार का निष्कर्ष
इटावा के चितभवन में वैवाहिक कलह और ससुराल पक्ष की कथित मारपीट से आहत अजेश बाबू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच्चाई सामने आएगी। परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
