बिजनौर हाईवे विवाद: ग्रामीणों का अंडरपास मांग पर धरना
अंडरपास को लेकर ग्रामीणों का प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन
मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य बिजनौर जिले में लंबे समय से चल रहा है बैराज से पहले हेमराज कॉलोनी के पास निर्माणाधीन हाईवे पर आसपास के कई गांवों के ग्रामीण महीनों से अंडरपास की मांग कर रहे थे। हाल ही में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया NHAI ने ग्रामीणों की इस मांग को रद्द कर दिया था
वियो:-मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य बिजनौर जिले में लंबे समय से चल रहा है गंगा बैराज से पहले हेमराज कॉलोनी के पास निर्माणाधीन हाईवे पर आसपास के कई गांवों के ग्रामीण महीनों से अंडरपास की मांग कर रहे थे। हाल ही में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया NHAI ने ग्रामीणों की इस मांग को रद्द कर दिया था और वहां काम फिर से शुरू करवा दिया गया था NHAI के इस फैसले के विरोध में आज सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए नुमाइश मैदान में धरना प्रदर्शन शुरू किया बाद में प्रदर्शनकारी जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां भी अपनी मांग दोहराते हुए प्रदर्शन किया कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था तहसीलदार और नायब तहसीलदार सहित कई पुलिस अधिकारी भी स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। ग्राम प्रधान व किसान संघ ने बताया कि इस स्थान पर अंडरपास का निर्माण आवश्यक होना चाहिए अन्यथा भविष्य में बड़े हादसे और जनहानि की आशंका है उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अंडरपास की मांग पूरी नहीं होती है तो ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा
निष्कर्ष
बिजनौर में मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन तेज हो गया है। एनएचएआई के फैसले के खिलाफ नुमाइश मैदान से कलेक्ट्रेट तक धरना-जुलूस ने प्रशासन पर दबाव बना दिया है।
ग्रामीणों की चिंता
ग्राम प्रधान सपन राय और किसान नेता राजकुमार ने स्पष्ट किया कि अंडरपास न बनने से भविष्य में बड़े हादसे व जनहानि हो सकती है। ग्रामीण छात्रा ने भी सुरक्षा की पुकार लगाई।
आगे की रणनीति
प्रशासन ने पुलिस बल तैनात कर स्थिति संभाली, लेकिन मांग पूरी न होने पर धरना जारी रखने की चेतावनी दी गई। एनएचएआई को फैसला बदलना होगा।
