इटावा: दबंग प्रधान ने नशे में सफाईकर्मी को पीट-पीटकर मार डाला
इटावा के चकरनगर क्षेत्र में सफाई कर्मी को शराब के नशे में प्रधान और उसके सहयोगी ने लाठी डंडे, लात घुसो से पीट पीटकर मरणासन्न किया
इटावा के चकरनगर क्षेत्र में सफाई कर्मी को शराब के नशे में प्रधान और उसके सहयोगी ने लाठी डंडे, लात घुसो से पीट पीटकर मरणासन्न किया। इलाज के दौरान सफाई कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने सफाईकर्मी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस ने मारपीट में लिखे मुक़दमे धारा तरमीम करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक 50 वर्षीय श्याम बाबू पुत्र स्व रामौतार बाल्मिकी निवासी जोर के नगरा थाना चकरनगर जिला इटावा आठ जनवरी की रात करीब 11 बजे अपने घर पर सो रहा था। तभी गांव के प्रधान फूल सिंह दोहरे और एक अन्य नामजद टुंडे मृतक के घर के सामने खड़े होकर भद्दी भद्दी गालियां दे रहे थे, तभी मृतक श्याम बाबू घर से निकलकर गाली न बकने की मना करने पहुंचे जिस पर दोनों आरोपियों ने लात घुसो से बुरी तरह जमीन पर गिराकर मारपीट की, आनन फानन में घायल अवस्था में इलाज के लिए सैफई ले जाया गया जहां तीन दिन चले इलाज के बाद श्याम बाबू की मौत हो गई। आरोपी ग्राम चांदई प्रधान फूल सिंह दोहरे, साथी टुंडे ने हमला किया था जिसके दूसरे दिन पुलिस ने जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मृतक के पांच बच्चे और पत्नी है जिनका रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
मृतक के पुत्र ने जानकारी देते हुए बताया है कि हम लोग पहले खीरिटी गुहानी गांव में रहते थे, कुछ ही समय से चांदई ग्राम पंचायत नगला जोर गांव में आकर रह रहे हैं
हम लोग सफाई का काम करते हैं और अपनी रोजी-रोटी चलते हैं। हमारे ग्राम प्रधान और उनके सहयोगी टुंडे से किसी बात का कोई विवाद नहीं था। वह लोग उस दिन दारू पीकर हमारे घर के दरवाजे पर गाली गलौज कर रहे थे। इसी बात को रोकने के लिए जब मेरे पिता बाहर निकले तो उनके साथ गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों लात घुसो से जानलेवा हमला किया गया। जिसके बाद अपने पिता को उपचार के लिए ले गए जहां से उन्हें सैफई के लिए रेफर किया गया था। डॉक्टर के द्वारा बताया गया कि उनके दिमाग में गंभीर चोट थी। जिस कारण उनकी मौत हो गई, हम चाहते हैं कि आरोपियों को खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
इस मामले पर क्षेत्राधिकारी अवनीश कुमार सिंह चकरनगर ने जानकारी देते हुए बताया है कि मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर मारपीट मुकदमा दर्ज किया गया था। लेकिन जानकारी के मुताबिक श्याम बाबू की इलाज के दौरान मौत हो गई है इस मुकदमे में धाराएं तमिल करके आगे की विधि कार्रवाई की जाएगी मटकी सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
निष्कर्ष
इटावा चकरनगर में दबंग ग्राम प्रधान द्वारा सफाईकर्मी श्याम बाबू की बेरहमी से हत्या ने समाज में आक्रोश पैदा कर दिया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। मृतक परिवार को न्याय मिले, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
