एटा में ग्रामीणों ने पुलिस से छुड़ाए जुआरी, विरोध के आगे झुकी पुलिस — वीडियो वायरल
एटा। दीपावली की रात एटा जिले में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के अंगदपुर गांव में ग्रामीणों ने जुआ खेलने आए लोगों को पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया। विरोध बढ़ता देख पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात पुलिस को गांव में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर सब इंस्पेक्टर रूपचंद्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कुछ जुआरियों को पकड़ लिया। लेकिन जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई, गांव के दर्जनों लोग और महिलाएं पुलिस के खिलाफ विरोध में उतर आएं।
ग्रामीणों ने न केवल पुलिस से बहस की, बल्कि जुआरियों को छोड़ने की मांग करते हुए हंगामा भी किया। माहौल बिगड़ता देख पुलिस को बिना कार्रवाई किए वापस लौटना पड़ा।
वायरल वीडियो में ग्रामीणों को सड़क जाम करने की धमकी देते हुए और पुलिस पर दबाव बनाते हुए देखा जा सकता है।
इस घटना पर प्रभारी निरीक्षक मुकेश तोमर ने बताया कि “वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित लोगों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।”
घटना के बाद से ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है और सवाल उठ रहे हैं कि दीपावली जैसी रात में कानून के रक्षकों को ही ग्रामीणों के विरोध के आगे पीछे क्यों हटना पड़ा।
लोकेशन-उ.प्र.एटा
जनपद-एटा
रिपोर्टर करन प्रताप सिंह
मो90558560649,8279698071
