टा से बड़ी खबर—
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में फिर सामने आई गंभीर लापरवाही! इलाज कराने पहुंची महिला का मानसिक रूप से कमजोर बेटा अचानक गायब हो गया।
परिजनों का आरोप है कि उन्होंने स्टाफ से मदद की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। यहां तक कि सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग भी नज़रअंदाज कर दी गई।
यह मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के चिलासनी गांव का है। महिला अपने बेटे को इलाज के लिए लाई थी, लेकिन स्टाफ की बेरुखी ने उसकी परेशानी और बढ़ा दी।
मेडिकल कॉलेज की इस लापरवाही से हड़कंप मच गया है। पीड़ित महिला ने ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
👉 पूरा मामला एटा कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी का है।
📍 रिपोर्ट: करन प्रताप सिंह, जनपद एटा
📞 मो.: 9058560649, 8279698071
